नई दिल्ली: राज्यसभा में 12 राज्यों से खाली हो रही 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून को होने जा रहा है। इस चुनाव से पहले अब जोड़-तोड़ का सियासी खेल भी शुरू हो गया है। विपक्ष जहां अपनी रणनीति तय करने में जुट गया है तो वहीं बीजेपी लगातार एक से बढ़कर एक दांव खेलने में जुट गई है। एनडीए राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए हर सियासी चाल को चलने के लिए तैयार हो गई है। मध्य प्रदेश और झारखंड में बीजेपी ने नया दांव चल दिया है जिससे विपक्षी दलों में खलबली मच गई है।
बीजेपी विपक्ष के असंतुष्ट या बागी विधायकों को अपने पाले में करने में भी जुट गई है। बीजेपी को विपक्षी दलों में अंदरूनी कलह का फायदा भी मिलने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं कैसे बीजेपी राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दलों का खेल बिगाड़ने जा रही है।










































