TMC में अंदरूनी कलह… क्या ममता-अभिषेक के नेतृत्व से दूरी बना रहे हैं पार्टी के नेता? भाजपा का दावा- 60 विधायक नाराज

0

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की TMC के भीतर अंदरूनी असंतोष को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी के कई नेता अपने लीडर से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में विधायक खुद को “असली टीएमसी” बता रहे हैं और पार्टी की मौजूदा कार्यशैली से नाराज हैं।

पूनावाला ने कहा कि TMC के कुछ सांसद भी अब पार्टी नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं। उनके मुताबिक, पार्टी में बढ़ती अंदरूनी खींचतान इस बात का संकेत है कि संगठन के भीतर मतभेद गहराते जा रहे हैं। हालांकि, TMC ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।टीएमसी में बढ़ते असंतोष का भाजपा का दावा

शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि करीब 60 TMC विधायक खुद को “असली टीएमसी” बता रहे हैं और ममता बनर्जी तथा अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में परिवारवाद हावी हो गया है और इसी कारण संगठन कमजोर हो रहा है। पूनावाला ने कहा कि ममता बनर्जी को पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि केवल अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को।

वायरल सूची पर टीएमसी का पलटवार

जब सोशल मीडिया पर एक कथित सूची वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि TMC के 20 सांसदों का एक अलग समूह केंद्र की NDA सरकार को समर्थन देने की तैयारी कर रहा है। इस सूची में पार्टी के कई वरिष्ठ और नए सांसदों के नाम शामिल बताए गए।कीर्ति आजाद ने बताया ‘फर्जी’, ऑपरेशन लोटस पर साधा निशाना

TMC नेता कीर्ति आजाद ने इस सूची को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह सूची भाजपा द्वारा फैलायी गई है और इसमें शामिल कई सांसद किसी भी ऐसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर चुके हैं। आजाद ने दावा किया कि पार्टी में फूट डालने की कोशिश नाकाम रही है और तथाकथित “ऑपरेशन लोटस” सफल नहीं हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की यह रणनीति विफल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here