अजय देवगन की पीठ पर बेताल की तरह संजय मिश्रा, पोस्टर देख लोगों ने संजय दत्त के लिए पूछे सवाल

0

हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी अपने चौथी सीरीज यानी ‘धमाल 4’ के लिए तैयार नजर आ रही है। जी हां, पागलपन भरे मनोरंजन के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ‘धमाल 4’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जिनमें उस अनोखी और मज़ेदार गैंग की झलक देखने को मिलती है जो ‘धमाल 4’ में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

बेहतरीन कलाकारों और गुदगुदाने वाले कॉमेडी सीन के लिए जानी जानेवाली इस सीरीज ‘धमाल 4′ का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। हर उम्र के दर्शकों को गुदगुदाने वाले मनोरंजन का वादा करती ‘धमाल 4’ में दमदार स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी के साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी शामिल हैं। यह शानदार कलाकारों की टोली बेकाबू मस्ती, हास्य से भरपूर अफरा-तफरी और ठहाकों का जबरदस्त तड़का लगाने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here