‘बॉर्डर 2’ से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। ‘बंटवारा 1947’ वही फिल्म है, जिसका पहले नाम ‘लाहौर 1947’ था और आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में साहस और संघर्ष की एक अनकही कहानी दिखाई जाएगी। ‘बंटवारा 1947’ को राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। यह फिल्म देश के विभाजन के दिन को याद करते हुए विशेष रूप से रिलीज की जाएगी।
‘बंटवारा 1947’ सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का मोशन पोस्टर इंटेंस, थ्रिलिंग और सीधे दिलों को छू लेने वाला है, जिसमें गुस्से, भावनाओं और कुछ कर गुजरने के पक्के इरादे की भावना साफ नजर आती है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में एक बिल्कुल अलग और अनोखा अनुभव देने का वादा करती है।










































