फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे देख और उनकी बातें सुनकर आपकी भी आंखें छलक उठेंगी। दरअसल इस वीडियो में वो अपने बिल्डिंग में रहने वाले डॉगी माइकी की बेरहमी से हत्या की कहानी सुना रही हैं और ये सब कहते हुए उनका दर्द भी साफ दिख रहा है।
मंजरी फडणीस के घर में इस वक्त मातम का माहौल है। घर के एक सदस्य जो पिछले 6-7 सालों से परिवार का हिस्सा था, वो इस दुनिया से बहुत दूर हो चुका है। मंजरी डॉग माइकी की कहानी सुनाते हुए बिलख रही हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि इस वीडियो को उन्होंने क्यों शेयर किया है।मंजरी ने कहा- हमारे पास एक डॉग था जिसका नाम माइकी था
इस वीडियो में मंजरी रोते हुए कह रही हैं, ‘मैं ये वीडियो शायद कभी नहीं बनाती लेकिन ये बहुत जरूरी है। हमारे पास एक डॉग था जिसका नाम माइकी था। वो 2019-20 से हमारे सोसायटी का हिस्सा था। वो बहुत प्यारा डॉग था। वो अचानक गायब हो गया और हम सभी ने उन्हें बहुत ढूंढा। हमने पोस्टर्स लगवाए, हमें पागलों की तरह उसे खोजते रहे। हमने सभी गार्ड्स से बात की, सबसे बात की। हम जानना चाहते थे कि हुआ क्या, वो कहां चला गया।’










































