रेडमी इंडिया ने अपने नए फोन Redmi Turbo 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Turbo 5 के साथ बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग दी गई है। Redmi Turbo 5 तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।
Redmi Turbo 5 की कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 40,999 रुपये में पेश किया गया है। कंपनी SBI, ICICI Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन 19 जून से Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Turbo 5 को Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
दमदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 12-बिट कलर सपोर्ट मिलता है। फोन में Dolby Vision, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए 2,560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।
MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 5 में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। फोन में ARM Mali-G720 MC8 GPU, LPDDR5x Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 23 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling सिस्टम दिया गया है, जिसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास Redmi Pixel Matrix फीचर दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और अलर्ट दिखाने में मदद करता है।
बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग
Redmi Turbo 5 में 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स
Redmi Turbo 5 एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन के लिए चार साल तक OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है। फोन का डायमेंशन 157.53×75.19×8.18mm है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Redmi Turbo 5 को गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।













































