नई दिल्ली: चीन और पाकिस्तान की याराना एक बार फिर से देखने को मिली है। IWT कॉन्फ्रेंस में चीन के एक प्रमुख वकील और शिक्षाविद विक्टर गाओ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि भारत का पानी का बहाव बदलना ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ है; चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा है। विक्टर गाओ ने कहा कि आप दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार न करें जो आप अपने लिए नहीं चाहते हैं। वहीं अब विक्टर गाओ के इस बयान पर भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने करारा जवाब दिया है।
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल बोले- चीन करे तो ठीक भारत करे तो गलत
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने विक्टर गाओ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन बांध बनाए और नदी का रुख मोड़े तो ठीक है, लेकिन भारत अपना पानी का इस्तेमाल करे तो गलत है। यह कैसे चलेगा। वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान ख्यालों की दुनिया में जी रहा है। दुनिया बदल रही है और वे तेजी से इतिहास में पीछे की ओर जा रहे हैं।









































