WhatsApp पर नहीं मिल रहा मनपसंद यूजरनेम? जानें ऐसे में आप क्या कर सकते हैं?

0

व्हाट्सऐप पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल इस साल के आखिर तक आने वाले यूजरनेम फीचर के लिए लोग अपने यूजरनेम को रिजर्व कर सकते हैं। इस यूजरनेम का इस्तेमाल तब किया जा सकेगा जब यह फीचर पूरी तरह से रोलआउट हो जाएगा। दरअसल WhatsApp ने नाम रिजर्व करने का फीचर भी अभी इसलिए रोलआउट किया है ताकि लोगों को अंतिम समय में यूजरनेम चुनने में समस्या ना हो।

हालांकि इंटरनेट पर लोगों को अभी से अपने नाम यूजरनेम के तौर पर सेट करने में समस्या आ रही है। बता दें कि WhatsApp पर दो एक जैसे यूजरनेम सेट नहीं हो सकते। ऐसे में एक जैसे नाम वाले लोगों को अपनी पसंद का यूजरनेम सेट करने में समस्या आ रही है। अब सवाल उठता है कि वे लोग जो अपनी पसंद का यूजरनेम नहीं सेट कर पा रहे हैं वे क्या कर सकते हैं?

आपके साथ भी ऐसी स्थिति है, तो आप अपने यूजरनेम में अतिरिक्त अंग्रेजी अक्षर, अंक, डॉट (.) या अंडरस्कोर (_) जोड़कर, या नाम के आगे-पीछे ‘iam’, ‘official’, ‘the’ जैसे शब्द लगाकर नया यूनिक यूजरनेम बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक का यूजरनेम भी WhatsApp के यूजरनेम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here