भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने चुपचाप एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह एनुअल प्लान होने के साथ-साथ जियो-एयरटेल से भी महंगा प्रीपेड प्लान है। जियो, एयरटेल, BSNL और Vi सभी कंपनियां एनुअल प्लान ऑफर करती हैं, लेकिन यह प्लान सबसे महंगा है। जहां एक तरफ अभी तक कंपनी 5G लॉन्च करने में बाकी टेलीकॉम कंपनियों से काफी पीछे है। वहीं, दूसरी ओर वह महंगे प्लान लॉन्च करने में सबसे आगे निकल गई है। इस प्लान की कीमत 4600 रुपये है। हालांकि, इसमें अनलिमिटेड मोबाइल डेटा मिल रहा है। यह प्लान अब वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।












































