अशोकनगर में PHE विभाग के बाबू ने नौकरानी से बनाए संबंध, वीडियो दिखाकर एक करोड़ की डिमांड की तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पीएचई विभाग में पदस्थ एक बाबू ने घर पर खाना बनाने के लिए नौकरानी को रखा था। बाबू को नौकरानी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल करने की धमकी

गुरुवार को PHE विभाग में पदस्थ फरियादी मोहित मांझी (उम्र 31 वर्ष), निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने ऑनलाइन पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा कि एक महिला उसके निजी वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दे रही है। साथ ही लगातार उससे लगातार पैसे की मांग कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 408/2026 अंतर्गत धारा 308 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने वाली महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

खाना बनाने आती थी महिला

कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना जैसी बात सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here