पुलिस ने तत्परता से निकाला शव जोगीलाल की हुई शिनाख्त
वारासिवनी। खैरलांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरलांजी में रविवार ५ जुलाई को उस समय हडक़ंप मच गया जब एक स्थानीय किसान के खेत में बने कुएं से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में शव की शिनाख्त पिछले तीन दिनों से लापता ५० वर्षीय स्थानीय निवासी जोगीलाल लिल्हारे के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित मर्चुरी के फ्रीजर में रखवा दिया है।
दुर्गंध आने पर हुआ मामले का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ सीजन के चलते खेती किसानी का कार्य जोरों पर चल रहा है। प्रतिदिन की तरह खैरलांजी निवासी किसान किशन मसकरे ५ जुलाई को अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। कृषि कार्य के दौरान अचानक उसे हवा में एक बेहद तीखी दुर्गंध का अहसास हुआ। दुर्गंध इतनी तेज थी कि किसान ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन करते हुए जब किशन मसकरे खेत में बने कुएं के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कुएं के भीतर पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा था। किसान किशन मसकरे ने तुरंत इस घटना की जानकारी आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को दी और तत्काल खैरलांजी थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही खैरलांजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में डूबे शव को बाहर निकलवाया। पानी में तीन दिनों तक रहने के कारण शव काफी सड़.गल चुका था। जब पुलिस ने शिनाख्त की कार्यवाही शुरू की तो मृतक की पहचान जोगीलाल पिता उमराव लिल्हारे ५० वर्ष निवासी खैरलांजी के रूप में हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि जोगीलाल पिछले तीन दिनों से घर से लापता था अचानक वह कहीं चला गया था। जो देर रात तक घर नही लौटने पर उसके आसपास रिश्तेदार विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई परंतु कहीं पता नहीं चला उसके बाद थाने में गुम इंसान दर्ज करा कर उसकी तलाश की जा रही थी। मृतक जोगीलाल लिल्हारे खैरलांजी का ही निवासी था उसकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है और वह अपने दो बेटों के साथ घर पर रहता था। जोगीलाल की अचानक हुई इस मौत से बेटों का रो.रोकर बुरा हाल है। खैरलांजी पुलिस ने शव का आवश्यक पंचनामा कार्यवाही कर मामले में मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। शव की स्थिति को देखते हुए उसे सुरक्षित रखने के लिए खैरलांजी स्थित शव विच्छेदन गृह के फ्र ीजर में रखवा दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम अगले दिन यानी ६ जुलाई की सुबह डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फि लहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। वही घटना का कारण अज्ञात है। किसान किशन मसकरे ने बताया कि चार दिनों से बारिश का दौर चल रहा है जिस कारण से खेतों में काम बंद था। आज थोड़ा मौसम खुला तो महिलाओं के साथ हम खेत में काम करने के लिए आए हुए थे। यहां पर बदबू हमें आने लगी तो खेत के कुएं में देखें एक व्यक्ति डूबा हुआ था। इसकी जानकारी हमने फि र पंचायत में और थाने में दी यह जो मृतक है उसका नाम जोगीलाल लिल्हारे हैं ,खैरलांजी का रहने वाला है। इसके दो बेटे हैं अब यह कैसे कुएं में पहुंचा इसकी जानकारी हमें नहीं है। इसके लडक़ों ने बताया कि घर से भी किसी को कुछ बताये बिना ही निकला था अचानक घर से गायब हो गया था।
0000000000000000000000000000000000










































