Hera Pheri 3 Legal Controversy: बॉलीवुड की सबसे फेमस कॉमेडी फिल्मों में शामिल हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म को लेकर चल रहे अधिकारों के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। अक्षय कुमार की कंपनी की ये नोटिस खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
नोटिस में लिखी ये बात
अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स का अभी हाल ही में जारी किया नोटिस है। अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने Complete Cinema मैगजीन में एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। कंपनी का कहना है कि हेरा फेरी 3 के प्रोडक्शन, रिलीज, मार्केटिंग और दुनिया भर में फिल्म के इस्तेमाल से जुड़े सभी अधिकार सिर्फ उनके पास हैं। कंपनी ने ये भी दावा किया कि ये अधिकार हमेशा के लिए और पूरी तरह उनके नाम हैं। ये नोटिस सिर्फ आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स, एग्जीबिटर्स, मल्टीप्लेक्स चेन, OTT प्लेटफॉर्म, टीवी चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म, एडवर्टाइजर्स और बाकी बिजनेस पार्टनर्स के लिए भी जारी किया गया है।
लेनी होगी मंजूरी
कंपनी ने साफ कहा है कि हेरा फेरी 3 के अधिकारों का दावा करने वाले किसी भी थर्ड पार्टी के साथ कोई भी डील, बातचीत या समझौता करने से पहले उनकी लिखित मंजूरी लेना जरूरी होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उसी की होगी। नोटिस में ये भी कहा गया है कि अगर किसी ने कंपनी के बताए गए अधिकारों का उल्लंघन किया, तो केप ऑफ गुड फिल्म्स (Cape of Good Films LLP) उसके खिलाफ कानून के तहत जरूरी कदम उठाने का पूरा हक रखती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी अहम रोल में है। अभी हाल ही में परेश रावल ने फिल्म से अपना नाम पीछे ले लिया था।










































