नाले किनारे गड्डे के पानी में डूबने से ९ वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस ने घटना स्थल से किया शव बरामद, आज होगा पोस्टमार्टम,

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धरपीवाड़ा में मंगलवार की शाम एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां नाले के किनारे निजि उपयोग के लिए खोदे गए एक गहरे गड्डे में डूबने से ७ वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दु:खद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में पंचायत प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

निजि उपयोग के लिए खोदा गया था गड्डा

प्राप्त जानकारी के अनुसार धरपीवाड़ा निवासी मजदूर हंसराज बांगड़े का छोटा बेटा लक्ष्य ९ वर्षीय कक्षा चौथी का छात्र था। वह मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटा था। शाम करीब ५ बजे वह अपने एक साथी के साथ साइकिल से धरपीवाड़ा और पलाकामथी के बीच स्थित नाले की ओर घूमने गया था। इसी दौरान नाले के किनारे पहले से खोदे गये एक गहरे गड्डे के पास लक्ष्य की साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल सहित गहरे पानी में जा गिरा। हादसे में उसका साथी बाल-बाल बच गया। जिसके बाद गड्डे में डूबे लक्ष्य के साथी ने तुरंत भागकर गांव और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं लक्ष्य के गड्डे में डुब जाने की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन घटना स्थल पर पहुंचे जिससे घटना स्थल में भीड़ लग गई। साथ ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद लक्ष्य को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गहरे पानी में डूबने के कारण मासूम लक्ष्य की सांसें थम चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर शव बरामद कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए किसी व्यक्ति के द्वारा निजि उपयोग के लिए नाले के किनारे गहरे गड्डे करवाये गये थे ताकि उनमें पानी जमा रह सके। लेकिन गत दिनों हुई बारिश के कारण गड्डे में पानी भर गया था। लेकिन उन्हेें सुरक्षा की दृष्टि घेरा (मिट्टी से भरा) नही गया था। यही खुला गड्डा मासूम के लिए काल बन गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और पुलिस प्रशासन से वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।

दूरभाष पर चर्चा में धरपीवाड़ा सरपंच संजय कटरे ने बताया कि नाले के किनारे एक व्यक्ति के द्वारा गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर गड्डा किया गया था। जिसे बंद नही किया गया और मंगलवार की शाम ९ वर्षीय बच्चें की डुबने से मौत हो गई है यह बहुत दु:खद घटना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूरभाष पर थाना प्रभारी आरएम दायमा ने बताया कि धरपीवाड़ा से शाम को सूचना मिली थी कि ९ वर्षीय बच्चें की गड्डे में डुबने से मौत हो गई है। घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वहीं शाम हो जाने के कारण मृत बच्चें के शव को शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है, दुसरे दिन बुधवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जायेगा एवं मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

बाईट – सुनिल डहरवाल ग्रामीण – धरपीवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here