देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस समय SIR की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अगर आपके यहां इसका फॉर्म नहीं आया है, तो परेशान होने या BLO के चक्कर मारने की जरूरत नहीं है। वोटर लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए आप बहुत आराम से घर बैठे ही अपने फोन की मदद से ही SIR फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात है कि ऐसा एक नहीं बल्कि दो तरीकों से किया जा सकता है।आप अपने राज्य के CEO यानी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए आप गूगल पर अपने राज्य का नाम और CEO लिखकर सर्च कर सकते हैं, जिससे आपके सामने आपके सामने आपके राज्य के CEO की वेबसाइट खुल जाएगी।
वहां होमपेज पर आपको SIR 2026 या Special Intensive Revision 2026 का खास सेक्शन या बैनर दिखाई देगा। उस बैनर पर क्लिक करें।
अगले पेज पर आपको फॉर्म्स की लिस्ट दिखेगी, वहां Enumeration Form (Annexure-III) पर क्लिक करें।
इस पर क्लिक करते ही फॉर्म की PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी, जिसका आप प्रिंट निकाल सकते हैं।आप अपने राज्य के अलावा इस फॉर्म को ECI के केंद्रीय पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और Downloads Forms या SIR 2026 Instructions वाले टैब पर क्लिक करें।
अब लिस्ट में से Enumeration Form को चुनें और इसके बाद भाषा को चुनकर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
इसके साथ ही आपके डिवाइस पर SIR फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।










































