इंतजार खत्म! इस दिन आ सकती है लाडली बहना योजना की 38वीं किस्त, सीएम मोहन यादव बहनों के खाते में भेजेंगे 1500 रुपये

0

भिंड। मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, जो लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana July Kist) की जुलाई महीने की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। योजना की 38वीं किस्त (Ladli behna yojana 38th installment) आगामी 12 जुलाई को भिंड जिले से जारी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की पुष्टि की है।

उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार का मुख्य कार्यक्रम भिंड के मेहगांव स्थित गल्ला मंडी में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि इससे पहले, योजना की 37वीं किस्त पिछले महीने 14 जून को जारी की गई थी, जब मुख्यमंत्री ने सागर जिले के केसली से राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here