नहाने के लिए कुएं से पानी निकालते समय पैर फि सलने से मयाराम की मौतपिपरिया छि से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौटा था मृतक, पुलिस मामले की जांच में जुटी

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां नहाने के लिए कुएं से पानी निकालते समय अनियंत्रित होकर गिरने से एक ४४ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाम निवासी ४४ वर्षीय मयाराम/युवराज दांदरे मजदूरी कार्य करता था। सोमवार को वह अपने किसी रिश्तेदार के निधन पर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पिपरिया छि गया हुआ था। वहां से शाम लगभग ४ बजे वह वापस अपने घर जाम लौटा था। घर पहुंचने के बाद मयाराम मकान के पीछे स्थित कुएं पर नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान जब वह कुएं से बाल्टी के जरिए पानी निकाल रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरा। वहीं कुएं की ओर से अचानक कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन भागकर आये लेकिन कुएं के पास मयाराम के दिखाई न देने पर परिजनों को अनहोनी की शंका हुई। जिसके बाद परिजनों और पड़ोसियों ने स्थानीय स्तर पर लोहे के गल के माध्यम से उसे कुएं से बाहर निकालने का काफी प्रयास किये। लेकिन कुएं में पानी अत्यधिक होने के कारण जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिसके बाद घटना की सूचना लालबर्रा पुलिस को दी गई। वहीं कुएं में गिरने से जाम में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की जानकारी लगने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक प्रशांत बंसोड़ पुलिसबल के साथ घटना स्थल पहुंचे एवं आवश्यक कार्यवाही कर शव को अपने कब्जे में लिया गया। जिसके बाद लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया किन्तु शाम हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नही किया गया। शव को विच्छेदन गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है, मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक मयाराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नि और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों के सामने अब जीविकोपार्जन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फि लहाल लालबर्रा पुलिस मयाराम की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

दूरभाष पर चर्चा में सहायक उपनिरीक्षक प्रशांत बंसोड़ ने बताया कि जाम से सूचना मिली थी कि कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई और शाम हो जाने के कारण दुसरे दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

बाईट – सुरेन्द्र बनोले सरपंच – जाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here