अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में अब नहीं होगा भारत का जज, UNSC की ‘जंग’ के बीच ICJ से 14 साल बाद विदाई, झटका?

0

हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक और अहम हिस्सा चुपचाप खत्म होने वाला है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) के लिए नॉमिनेशन की समय-सीमा खत्म हो चुकी है और नई दिल्ली ने न्यायाधीश दलवीर भंडारी की जगह लेने के लिए किसी उम्मीदवार का नाम आगे नहीं बढ़ाया है। इससे वर्ल्ड कोर्ट में भारत का 14 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

भंडारी 2017 में दोबारा चुने गए थे जिसे उस समय नई दिल्ली में एक कूटनीतिक जीत और ‘ग्लोबल साउथ’ में भारत की लीडरशिप के सबूत के तौर पर देखा गया था। भारत की तरफ से UNSC की अस्थाई सीट के लिए अभियान शुरू करने से कुछ हफ्ते पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रक्रिया के अनुसार एक ज्ञापन और उसके साथ एक नोट जारी किया था। इसका उद्देश्य फरवरी 2027 से शुरू होने वाले नौ साल के कार्यकाल के लिए ICJ में पांच न्यायाधीशों के चुनाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here