क्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने कहा कि वह सोनम वांगचुक के साथ-साथ उन सैंकड़ों छात्रो के साथ एकजुटता से खड़ी हैं, जो भूख हड़ताल पर हैं, जिन्होंने अपने सपनों के साथ-साथ अपनी जान की भी बाजी लगा दी। कुनिका ने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की और कहा कि इस आंदोलन को आगे ले जाने के लिए देश को उनकी जरूरत है। पर इसी पर कुछ यूजर्स ने कुनिका पर अटैक कर दिया। एक ने जब एक्ट्रेस को ‘100 चूहे खाकर हज को जाने वाली बिल्ली’ कहा, तो एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
कुनिका सदानंद और श्वेता तिवारी ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या-कहा और क्यों कुनिका यूजर्स के निशाने पर आईं और क्या जवाब दिया, यहां बता रहे हैं। श्वेता तिवारी ने तो यहां तक कहा कि कॉकरोज जनता पार्टी वांगचुक की आड़ में अपना एजेंडा पूरा करने की कोशिश कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह वांगचुक के साथ हैं, पर कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ हैं।










































