पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। शासन के निर्देशानुसार गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में संस्कृति, गुरू ज्ञान, नैतिक संस्कार और जीवन मूल्यों का विकास करना है। साथ ही गुरू-शिष्य परंपरा को समृध्द करना, शिक्षकों का सम्मान बढ़ाना और विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। इसी कड़ी में गुरू पूर्णिमा पखवाड़ा अभियान के दूसरे दिन गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा के विद्यार्थियों ने सांदीपनी विद्यालय लेंडेझरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांदीपनी विद्यालय लेंडेझरी परिसर में स्थित विभिन्न आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने लाइबे्ररी में ज्ञानवर्धक पुस्तकों और अध्ययन के तौर-तरीकों को देखा, आईटी लैब व केमिस्ट्री लैब में कंप्यूटर व विज्ञान के आधुनिक उपकरणों और उनके प्रयोगों को बारीकी से समझा। क्रीड़ा कक्ष (स्पोट्र्स रूम)में खेल गतिविधियों और शारीरिक विकास के महत्व को जाना। सहित अन्य गतिविधियों को देखा और समझा है। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट दर्जे की शैक्षणिक व प्रायोगिक गतिविधियों से रूबरू करवाना है, ताकि वे इन अनुभवों से सीख लेकर अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें एवं जीवन में आगे बढ़ सकें।
बाईट – सनत दुबे प्रभारी प्राचार्य – शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लालबर्रा।










































