अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी: पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

0

Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह से मिलने पहुंचे। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो दिन की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन आज यानी सोमवार 20 जुलाई को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि आज ही CJP ने संसद मार्च भी आयोजित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

जेपी नड्डा से मिले सौरव दास और आशुतोष रांका

कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार की ओर से सुबह बातचीत की पहल की गई थी। इसी सिलसिले में दोपहर करीब 11:52 बजे CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए रवाना हो चुके हैं। सौरव दास ने कहा, “सरकार की तरफ से बातचीत का बुलावा आया था। जेपी नड्डा जी से मुलाकात के दौरान युवाओं के हित में हमारी मांगें बिल्कुल साफ और अडिग रहेंगी। देश का युवा भारी संख्या में हमारे साथ जुटा हुआ है। हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे!”

क्या हैं CJP की प्रमुख मांगें?

  • NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
  • परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
  • बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी भर्ती परीक्षाओं में देरी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here