₹2 लाख करोड़ का मुनाफा और बैड लोन कई दशक के लो स्तर पर, सरकारी बैंकों ने कैसे किया यह चमत्कार?

0

नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बैंक अच्छी वित्तीय स्थिति में हैं। उनकी बैलेंस शीट में काफी सुधार हुआ है, मुनाफा बढ़ा है और फंसा हुआ कर्ज कई दशकों में सबसे निचले स्तर पर है। सरकारी बैंकों ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में कुल मिलाकर 2 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम मुनाफा कमाया, जो 2021-22 में हुए 67,000 करोड़ रुपये के मुनाफे से लगभग तीन गुना है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी बैंकों ने अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर में लगातार क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है। पिछले पांच साल में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स बैंकों के एडवांस का 7.3% से घटकर 1.9% रह गया है। सरकार ने इन बैंकों को बैड डेट के भारी बोझ से निपटने में मदद करने के लिए पूंजी डाली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here