अमेरिका और चीन के बीच की डिजिटल वॉर एक कदम आगे बढ़ते हुए ह्युमनॉइड रोबोट्स तक पहुंच गई है। दरअसल अमेरिका की फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन के एडवांस ह्युमनॉइड रोबोट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं इस प्रतिबंध में चार पैरों वाले क्वाड्रुपेड्स, दो पैरों वाले रोबोट्स और पहियों वाले वाहन भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका को डर है कि ये रोबोट्स अपने हाईटेक सेंसर्स की मदद से संवेदनशील डेटा जुटा सकते हैं। इस फैसले को चीनी टेक्नोलॉजी जैसे कि ड्रोन, 5G और AI पर कड़े नियंत्रण का हिस्सा बताया जा रहा है।












































