क्यों TV के पास नहीं रखना चाहिए Wi-Fi राउटर? जानें कितनी दूरी पर रखने से बढ़ेगी स्पीड

0

क्या आप अपना WiFi राउटर टीवी के नजदीक रखते हैं, तो संभव है कि आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिले। दरअसल Wi-Fi इंटरनेट की स्पीड इस बात पर बहुत निर्भर करती है कि आप राउटर को कहां रखते हैं? ऐसे में अगर आप टीवी के बगल में अपने WiFi राउटर को रख दें, तो संभव है कि टीवी से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें वाई-फाई के सिग्नल में रुकावट डालें। इतना ही नहीं कई बार टीवी के पास मौजूद सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार भी आपके Wi-Fi से निकलने वाले सिग्नल को दबा या रिफ्लेक्ट कर सकते हैं।

ऐसे में इंटरनेट प्रोवाइडर को खराब नेटवर्क के लिए कॉल करने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए आपको समझना होगा कि टीवी और WiFi के बीच कितनी दूरी होना जरूरी है।

  • अगर आप टीवी के पास Wi-Fi राउटर रखते हैं, तो टीवी के कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, मेटल बॉडी और सर्किट Wi-Fi सिग्नल को सोख सकते है।
  • इसके अलावा अगर टीवी में साथ ही ब्लूटूथ का इस्तेमाल हो रहा हो, तो भी सिग्नल में डिस्टर्बेंस आती है।
  • इसके अलावा टीवी के पास अक्सर सेट टॉप बॉक्स या गेमिंग कंसोल और साउंड बार जैसे डिवाइस मौजूद होते हैं, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे छोड़ते हैं। इनसे भी राउटर के सिग्नल कमजोर पड़ जाते हैं।
  • इससे जो डिवाइस राउटर से दूर होते हैं, उन्हें अच्छी स्पीड नहीं मिलती या फिर वे बार-बार नेटवर्क से डिस्कनेक्ट होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here