LPG e-Kyc Online Process: क्या आपने अपने LPG कनेक्शन के अभी तक e-KYC नहीं करवाई है? बता दें कि LPG ग्राहकों के लिए e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। गौरतलब है कि इस तारीख के बाद जब तक ग्राहक की e-KYC पूरी नहीं हो जाती, तब तक सिलेंडर रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी रिसीव नहीं की जा सकेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अकेले गाजियाबाद जिले में अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की e-KYC प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। ऐसे में अगर आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तो उसे 15 अगस्त से पहले पूरी कर लें। इसके लिए आपको एजेंसी या कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। इसे घर बैठे ही अपने फोन या लैपटॉप पर पूरा किया जा सकता है।
- स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन से ही LPG e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में अपनी गैस कंपनी की ऑफिशियल ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद ऐप में LPG कनेक्शन से लिंक नंबर का इस्तेमाल करते हुए ऐप में लॉग इन करें।
- इसके बाद फोन में Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप की मदद से चेहरे का वेरिफिकेशन होगा।
- अब गैस कंपनी के ऐप के मेन्यू में प्रोफाइल सेक्शन में जाकर e-KYC / Re-KYC पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऐप कैमरा खोलेगा। अपने चेहरे को सही रोशनी में रखें और पलकें झपकाएं।
- वेरिफिकेशन हो जाने के बाद OTP दर्ज करें और फॉर्म सबमिट करें। आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इसके बाद आप 15 अगस्त के बाद भी गैस रिफिल बुक करवा पाएंगे और सिलेंडर डिलीवरी को रिसीव कर सकेंगे।













































