टीवी अदाकारा मौनी रॉय को लेकर बीते लम्बे समय से ये खबरें चल रही हैं कि वो अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं। पति से अलग होते ही मौनी रॉय के बारे में उड़ने वाली ये खबरें लोगों को हैरान लग रही हैं और सभी अदाकारा को शक भरी निगाहों से देख रहे हैं। इन खबरों के बीच में मौनी रॉय के दोस्त अर्जुन बिजलानी ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी दोस्त का सपोर्ट किया है। अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर जो खबरें वायरल हो रही हैं बेबुनियाद हैं और कोई उनकी दोस्त मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।Arjun Bijlani ने उठाई Mouni Roy के लिए आवाज
हमारी सहयोगी साइट टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा है, “लोगों ने 7-8 लोगों को डिनर पर जाते हुए देखा। ऐसा नहीं है कि हम सभी दोस्त यूं एक साथ खाना खाने के लिए पहली दफा गए हैं। हम 50 बार ऐसे खाना खाने के लिए जा चुके हैं। मौनी और मैं अकेले भी खाना खाने के लिए जाते रहते हैं और चिल करते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पकड़ता है कि लोग हमारे बारे में क्या लिखते हैं। ईमानदारी से बोलूं तो मैं कभी-कभी खबरें पढ़ने के बाद शांत हो जाता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि साजिश के तहत मौनी को बदनाम किया जा रहा है और मुझे ये समझ नहीं आता है कि ऐसा कौन कर रहा हैअर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय की जिंदगी में मचे बवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, “वो इस वक्त काफी परेशानियों से गुजर रही है। उसकी निजी जिंदगी में कितना कुछ चल रहा है। यहां तक कि उसकी सेक्शुअलिटी पर भी लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। उसके शराब पीने तक पर लोग बातें कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि कौन पार्टियां नहीं करता है? ये बहुत ही नॉर्मल बात है। हम दोनों ने साथ में काफी काम किया है और हम अच्छे दोस्त हैं।”










































