MP में पुजारियों का बन रहा डिजिटल रिकॉर्ड, 22 हजार मंदिरों की जमीन और कब्जे की जानकारी होगी ऑनलाइन

0

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में शासन के नियंत्रण वाले मंदिरों और देवस्थानों की जानकारी को डिजिटल रूप देने की तैयारी कर रही है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग करीब 22 हजार मंदिरों और देवस्थानों का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार कर रहा है।

इसमें मंदिरों के इतिहास से लेकर पुजारियों की जानकारी, मंदिर के नाम दर्ज चल-अचल संपत्ति और उसकी वर्तमान स्थिति का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।

इस पहल के बाद पहली बार शासन-संधारित मंदिरों की जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। विभाग की योजना के अनुसार डेटाबेस को एकीकृत पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि आम लोग भी मंदिरों और उनसे जुड़ी संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन देख सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here