घोटी से निकली कांवड़ यात्रा, सुन्दरकांड पाठ का हुआ आयोजन

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। भगवान शिव के भक्तों को सावन महीने का बहुत बेसब्री से इंतजार रहता है। इस पावन पवित्र महीने में हिन्दु धर्मालंबियों के द्वारा कांवड़ यात्रा निकालकर शिवभक्त वैनगंगा नदी से जल लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है। इसी कड़ी में नगर मुख्यालय से ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत घोटी स्थित हनुमान मंदिर से १६ अगस्त को प्रात: १० बजे डीजे की धुन पर विशाल कांवड़ यात्रा निकली और हाथों में कांवड़ थामे शिवभक्त नाचते-गाते हुए वैनगंगा नदी पोटियापाट घाट पहुंंचे। जिसके बाद पूरी निष्ठा के साथ पवित्र वैनगंगा नदी का जल भरकर पोटियापाट स्थित भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया और क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद मांगा। जिसके बाद सभी कांवडिय़े जल लेकर वापस अपने ग्राम घोटी स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे जहां संगीतमय सुन्दरकांड पाठ पढ़ा गया जिससे पुरा ग्राम भक्तिमय हो गया। सुन्दरकांड पाठ कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। चर्चा में कांवड़ यात्रा समिति पदाधिकारी सीताराम गजबे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सावन मास के अवसर पर १६ अगस्त को घोटी स्थित हनुमान मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली गई और इस कांवड़ यात्रा में शामिल कांवडिय़ों ने डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर डांस करते हुए पोटियापाट घाट वैनगंगा नदी पहुंचे जहां से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद मंदिर में सुन्दरकांड पाठ एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही यह भी बताया कि इस कांवड़ यात्रा एवं सुन्दरकांड पाठ कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम की खुशहाली, अ’छी फसल के साथ-साथ क्षेत्र में सुख-समृध्दि की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here