DoT New SIM Rules: अगर आपके नाम पर 9 से ज्यादा सिम हैं, तो आपको नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर कोई सीमा पार करता है, तो उसका एक्स्ट्रा नंबर बंद किया जाएगा। ऐसा ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए किया जा रहा है। इससे लोगों के फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर जरूरत से ज्यादा सिम कार्ड जारी होने पर रोक लगेगी।Maximum SIM Card Limit: ऑनलाइन फर्जीवाड़े और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए DoT यानी कि दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब अगर आपके नाम पर पहले से 9 सिम एक्टिव हैं, तो आपको नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा। यह नियम 24 अगस्त 2024 से लागू होगा। इसके अनुसार वे ग्राहक जिनके नाम पर 9 सिम कार्ड एक्टिव हैं, उन्हें नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा। इससे फर्जीवाड़ा करने वाले स्कैमर्स पर लगाम लगेगी जो एक के बाद एक सिम खरीद कर लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं।DoT के एक सर्कुलर के अनुसार SIM कार्ड जारी करने को लेकर सभी टेलीकॉम कंपनियों को टेक्निकल लेवल पर कड़े कदम उठाने होंगे। इस तारीख के बाद से अगर कोई ग्राहक 9 सिम कार्ड की सीमा को पार कर लेता है, तो उसे नया कनेक्शन देने से मना कर दिया जाएगा।
ऐसा होने पर कंपनी ग्राहकों को बताएगी कि वे अधिक्तम सीमा को पार कर चुक हैं, जिस वजह से उनहें नया कनेक्शन जारी नहीं किया जा सकता।













































