TikTok के लिए नए फीचर को डेवलप किए जाने की खबरें हैं। इसके बाद टिकटॉक यूजर्स चैटबॉक्स से ही पेमेंट भी कर पाएंगे। भविष्य में अगर यही सुविधा इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर मिलती है तो भारत के यूपीआई ऐप्स जैसे- फोनपे, गूगलपे और पेटीएम का सिरदर्द बढ़ सकता है।भारत के UPI पेमेंट सिस्टम को दुनिया अपने-अपने तरीकों से अपना रही है। नाम बदल रहे हैं, लेकिन जज्बात वही हैं। खबरों के अनुसार, चीन के पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक ऐसे फीचर को लाने की तैयारी है जिसके बाद यूजर चैटबॉक्स से ही पैसों का लेनदेन कर पाएंगे। यह एक तरह का P2P पेमेंट्स है। फर्क सिर्फ इतना ही कि यूजर को किसी को पैसे भेजने के लिए कोई और ऐप नहीं खोलना होगा। वो टिकटॉक पर चैट करते हुए ही पैसे भेज पाएगा या रिसीव कर पाएगा।
टेक क्रंच की रिपोर्ट कहती है कि अगर टिकटॉक पर यह फीचर आता है तो TikTok Pay सर्विस का इस्तेमाल करेगा। भारत में इससे मिलती-जुलती सर्विस वॉट्सऐप पर उपलब्ध है। भविष्य में अगर इंस्टाग्राम पर इसे लेकर आया जाता है तो पेटीएम, फोनपे या गूगलपे जैसे डेडिकेटेड ऐप्स की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। (REF.)कैसे सामने आई जानकारी?
टिकटॉक इस फीचर को लेकर आ सकता है, इसके संकेत टिकटॉक के अमेरिकी ऐप में मौजूद वर्जन में छुपे कोड में पाए गए थे। कोड से जानकारी मिली कि पैसे पाने वाला यूजर पेमेंट स्वीकार करने के लिए ‘टैप टू एक्सेप्ट’ काे यूज करेगा जबकि पैसे भेजने वाला यूजर पेमेंट के साथ अपना मैसेज ऐड कर पाएगा।
चैट, वीडियो और अब पेमेंट
टिकटॉक जैसे ऐप्स का प्राइमरी यूज कभी भी पेमेंट करना नहीं रहा। इन ऐप्स पर लोग एक-दूसरे से कनेक्ट होते हैं। कंटेंट बनाते हैं और प्रमोशनल वीडियोज तैयार करते हैं। टिकटॉक जैसे ऐप्स पर अगर डायरेक्ट मैसेज के साथ पेमेंट सर्विस की शुरुआत होती है तो यह नई क्रांति ला सकता है।













































