कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे।जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे।
दरअसल, राहुल गांधी इस बात की जानकारी लेने पहुंचे थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है। राहुल गांधी के साथ लेट गन पीड़ित साहिल लोहबच भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की। उन्हों कहा कि उन्हें चार्ज संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए हैं इसके बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शिकायत ले ली है। और IO भी बता दिया है। राहुल गांधी को ये भी बता दिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि सीजीपी प्रोटेस्ट के दौरान जो एफआईआर हुई थी उसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।जब तक FIR दर्ज नहीं होती, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे: कांग्रेस
कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि पीड़ित साहिल लोचव ने 14 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करना तो दूर, शिकायत का I/O नंबर तक उपलब्ध नहीं कराया। कांग्रेस के मुताबिक, साहिल ने 17 अगस्त को भी मामले में फॉलोअप किया, लेकिन पुलिस की ओर से ईमेल और फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित साहिल लोचव के साथ DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।










































