दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन घायल: एक जिला अस्पताल में भर्ती

0

बालाघाट। रूपझर थाना क्षेत्र की सोनगुड्डा पुलिस चौकी अंतर्गत डाबरी रोड पर ग्राम कोद्दापार के पास शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल शिवकुमार पिता मोतीराम टेकाम 35 ग्राम कोद्दापारनिवासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके पिता मोतीराम टेकाम 56 और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सुखचंद पिता कुंजीलाल धुर्वे 35 निवासी ग्राम बकरकट्टा थाना लांजी निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार अपने माता-पिता के साथ खेती-किसानी करता है। 21 अगस्त सुबह शिवकुमार अपनी मां सोनवती और पिता मोतीराम के साथ मोटरसाइकिल से इलाज कराने बिठली गया था। दोपहर में इलाज कराने के बाद तीनों मोटरसाइकिल से अपने गांव कोद्दापार लौट रहे थे। इसी दौरान सोनगुड्डा के आगे डाबरी रोड पर ग्राम कोद्दापार के पास सुखचंद धुर्वे सहित तीन युवक दूसरी मोटरसाइकिल से सोनगुड्डा की ओर जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई।दुर्घटना में शिवकुमार उसके पिता मोतीराम और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार सुखचंद घायल हो गए। सुखचंद के साथ मौजूद दो युवक बिसन टेकाम और बाजीराव धुर्वे दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया। गंभीर चोटों के कारण शिवकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि मोतीराम और सुखचंद को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच सोनगुड्डा पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here