Kareena Kapoor के प्रेग्नेंसी रुमर्स पर ननद Saba Pataudi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- कुछ चीजें प्राइवेट रहने दो

0

Saba Pataudi Reaction On Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगने लगीं। वहीं अब इस मामले पर ननद सबा पटौरी ने चुप्पी तोड़ी है।Saba Pataudi Reaction On Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करीना कपूर अक्सर अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में करीना कपूर प्रेग्नेंसी की अटकलों के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, करीना कपूर का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख लोगों ने अनुमान लगाने शुरू कर दिये कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि करीना कपूर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन अब इन सबके बीच करीना कपूर की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर करीना कपूर के प्रेग्नेंसी रुमर्स को खारिज किया हैसबा पटौदी ने शेयर की पोस्ट

सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने करीना कपूर की वही तस्वीर साझा की, जिसे देख लोगों ने प्रेग्नेंसी का अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। इस फोटो में करीना कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक बॉटम में नजर आईं। फोटो पर सबा पटौदी ने लिखा, “एक बुरा एंगल और बैड हेयर डे। कोई कैसे इन सबसे इतना अनुमान लगा सकता है। वो एयरपोर्ट से बाहर आईं बिल्कुल क्लासिक और स्लिम अंदाज में और आज जिम से बाहर आईं। बस यही है। मैं अपनी बहन को मना रही हूं कि वो दूसरा बेबी कर ले, काश ये सच होता। वो मुझे मार देगी ये कहने के लिए।” सबा पटौदी (Saba Pataudi) ने पोस्ट में आगे लिखा, “जियो और जीने दो दोस्तों। कुछ बातों को प्राइवेट ही रहने दो, किसी अनुमान की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।” बता दें कि प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभी तक करीना कपूर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो जल्द ही वह क्राइम थ्रिलर दायरा में नजर आएंगी। ये फिल्म सितंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here