Spirit: दीपिका पादुकोण ने प्रोड्यूसर्स के आरोपों पर दिया रिएक्शन, वायरल पोस्ट में Male-Ego पर कसा तंज

0

Deepika Padukone Reaction On Spirit Controversy: ‘स्पिरिट’ के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने आरोप लगाया था कि दीपिका पादुकोण ने 10 प्रतिशत प्रोफिट की मांग की थी। वहीं अब दीपिका पादुकोण का इसपर रिएक्शन आया है।Deepika Padukone Reaction On Spirit Controversy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से ‘स्पिरिट’ फिल्म के कारण चर्चा में आ गई हैं। दीपिका पादुकोण ने ‘स्पिरिट’ से अचानक एग्जिट ली थी, जिसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने उनपर कई आरोप लगाए। वहीं अब एक बार फिर से उनकी एग्जिट पर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। ‘स्पिरिट’ के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म के प्रोफिट में से 10 प्रतिशत हिस्से की मांग की थी। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण ने मांग पूरी न होने पर मूवी की कहानी लीक करने की भी धमकी दी थी। इन सबके बीच ही मामले पर अब दीपिका पादुकोण का रिएक्शन भी सामने आया है।दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर प्रणय रेड्डी वांगा के आरोपों के बाद जहां कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते दिखे। वहीं कई लोग दीपिका पादुकोण के समर्थन में भी नजर आए। लोगों का कहना है कि कई मेल सुपरस्टार यही रास्ता अपनाते हैं, वे फिल्म के प्रोफिट में हिस्सेदारी लेते हैं। लेकिन अगर दीपिका पादुकोण भी यही मांग कर रही हैं तो प्रोड्यूसर इस बात को हजम क्यों नहीं कर पा रहे हैं। विवादों के बीच ही एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें एक पत्रकार ने वांगा ब्रदर्स को आड़े हाथों लिया और “मेल ईगो’ पर तंज कसा। पत्रकार ने पोस्ट में सवाल किया गया कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को नकारात्मक रूप से क्यों दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा को ‘मूव ऑन’ की सलाह भी दी गई। पोस्ट में कहा गया, “इस हंगामे को देखकर ऐसा लग रहा है मानो दीपिका पादुकोण ने पूरी फिल्म या फिर वांगा की संपत्ति ही मांग ली हो। ऐसा लग रहा है कि हमारे सामने पुरुष अहंकार का बड़ा संकट आ गया है। एक एक्ट्रेस ने ऑफर को ठुकरा दिया और मिसॉजिनी इस ‘ना’ को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।” दीपिका पादुकोण ने सीधे तौर पर तो मामले पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट को जरूर लाइक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here