‘रिश्तों में दोनों का फायदा होना चाहिए’, बांग्लादेश को जयशंकर का बड़ा मैसेज, पाकिस्तान को भी सुना दी खरी-खरी

0

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते के कामयाब होने के लिए उसमें दोनों पक्षों का फायदा होना जरूरी है। उन्होंने यह बात खास तौर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर बनी अनिश्चितता के संदर्भ में कही। जयशंकर ने कहा कि यह उनके लिए भी फायदेमंद होना चाहिए और हमारे लिए भी। मैं यह उम्मीद नहीं करता कि पड़ोसी देश सिर्फ वही करें जो मेरे हित में हो। जब दोनों पक्ष किसी आम सहमति पर पहुंचते हैं, तो रिश्ते आसानी से चलते हैं।

बांग्लादेश से रिश्तों पर बोले जयशंकर

विदेश मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में जानकारी दी थी कि भारत ने तारिक रहमान को द्विपक्षीय यात्रा और दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि ढाका ने यात्रा के लिए कई शर्तें रख दीं। जिनमें अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण में तेजी लाना भी शामिल था। हालांकि, इसी बीच 5 अगस्त को शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस एक नए विवाद का मुद्दा बन गई। भारत ने इस कार्यक्रम से खुद को दूर रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here