Govinda-Sunita Ahuja Unfollow Each Other: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो भी कर दिया है।Govinda-Sunita Ahuja Unfollow Each Other: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो भी कर दिया है।गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं। सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर जहां गोविंदा के फैनपेज को फॉलो किया हुआ है तो वहीं गोविंदा उनकी फॉलोइंग लिस्ट से गायब हैं। दूसरी ओर गोविंदा के इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट से भी सुनीता आहूजा गायब हैं। हालांकि, दोनों पहले से ही एक-दूजे को फॉलो नहीं करते थे या अभी ये कदम उठाया है, इससे पर्दा उठना बाकी है।बता दें कि गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा ने 1987 में गुपचुप शादी रचाई थी। गोविंदा ने अपने करियर की खातिर सालों तक सुनीता आहूजा संग शादी को गुप्त भी रखा। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में पहले भी खटपट की खबरें आ चुकी हैं। यहां तक कि ‘लॉकअप: सच या सजा’ में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स से पर्दा भी उठाया था, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया था। नीलम कोठारी से लेकर रानी मुखर्जी तक से गोविंदा का नाम जुड़ चुका है।










































