Mahakali Shukracharya’s War Cry Teaser: निर्माताओं आज यानी सावन के आखिरी सोमवार के दिन अक्षय खन्ना की ‘महाकाली शुक्राचार्य वॉर क्राई’ का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसे फैन्स पसंद कर रहे हैं।Mahakali Shukracharya’s War Cry Teaser: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्मों में शामिल ‘महाकाली शुक्राचार्य वॉर क्राई’ (Mahakali Shukracharya War Cry) का ग्रैंड ग्लिम्प्स आज रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना बेहद ज़बरदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है। फिल्म का टीजर देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।धर्म और अधर्म के बीच होगी बड़ी जंग
‘महाकाली’ का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है। फिल्म की कहानी धर्म और अधर्म के बीच होने वाली एक बेहद बड़ी जंग पर आधारित है। हालांकियह लड़ाई सिर्फ अच्छाई और बुराई के बीच नहीं है बल्कि इसके पीछे एक ऐसा ब्रह्मांडीय संघर्ष है, जिसका असर पूरे पौराणिक संसार पर पड़ने वाला है। इस टीजर में अलग ही दुनिया की झलक देखने को मिलती है। हर सीन को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इस टीजर आखिरी फेम बेहद जबरदस्त है।
‘शुक्राचार्य’ के किरदार में अक्षय खन्ना
फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। वह असुरों के गुरु के रूप में एक बेहद दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनकी खतरनाक नजर, गंभीर अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को पसंद आ रही है। उनका किरदार कहानी में क्या भूमिका निभाएगा और उनकी रणनीति इस पौराणिक युद्ध को किस दिशा में ले जाएगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।VFX ने खींचा दर्शकों का ध्यान
RKD Studios के बैनर तले बनी इस फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, बड़े स्तर की वर्ल्ड-बिल्डिंग और भव्य सेटअप देखने को मिलेगा। मेकर्स ने हर छोटी-बड़ी चीजों पर ध्यान दिया है। फिल्म में श्रीया रेड्डी, भूमि शेट्टी और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मूवी में दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी।










































