Awarapan 2 Box office Day 10: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ अब धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। देखें फिल्म की 10 दिनों की कमाई।Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) 14 अगस्त को रिलीज हुई थी। पहले दिन से यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर चुकी है और दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब है। इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी लेकिन कमाई के मामले में यह लगातार आगे बनी हुई है।10वें दिन भी ‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन भारत में करीब 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार को लगभग 21 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। 13,632 शोज के साथ फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में भी शानदार रही है। 10 दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 162.50 करोड़ रुपये हो चुका है।










































