बैठक में भावांतर योजना को बंद करने सहित अन्य बिन्दुओं पर की गई चर्चा, मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में ६ सितंबर को किसान गर्जना संगठन की एक अत्यंत आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा किसानों की धान खरीदी को भावांतर योजना के तहत शामिल करने का कड़ा विरोध करना रहा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द चौधरी एवं उपस्थित किसानों ने एक स्वर में कहा कि शासन की भावांतर योजना किसानों के हित में नहीं है और इसके जरिए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पायेगा, सहित किसान हित की अनेक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा धान खरीदी में भावांतर योजना को जल्द से जल्द बंद नहीं किया गया, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। वहीं संगठन ने सरकार को चेतावनी दी कि योजना वापस न लेने की स्थिति में सभी किसान संगठित होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर ग्राम इकाइयों का गठन किया जायेगा और आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इस तरह से सरकार के द्वारा भावांतर योजना प्रारंभ की गई है लेकिन यह योजना किसान हित में नही होने की बात कहकर किसान गर्जना संगठन के द्वारा इस योजना का विरोध कर रहा है और योजना को बंद करने की मांग को लेकर किसान गर्जना संगठन ने हुंकार भर दी है। आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी रणनीति र










































