छात्रों की गूंज: इंदौर में अभी तक तय नहीं है जगह, कांग्रेस का दावा 75000 लोगों ने किया है रजिस्ट्रेशन, मंत्री बोले- सर्कस देखने कोई भी आ जाता

0

Chhatron Ki Gunj: इंदौर में 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है। राहुल गांधी के कार्यक्रम तय हो गए हैं। लेकिन अभी तक कार्यक्रम के लिए जगह तय नहीं है। कांग्रेस का दावा है कि अभी तक 75 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। पार्टी की ओर से बड़ी संख्या में छात्रों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया जा रहा है। इसी बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है।सर्कस देखने हर कोई जाता

इंदौर में गोगा नवमी के जुलूस के दौरान कैलाश विजयवर्गीय से राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सर्कस देखने हर कोई जाता है। विजयवर्गीय इससे पहले भी राहुल गांधी के इंदौर आने को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जब-जब इंदौर आते हैं, उससे भाजपा को फायदा होता है।

सज्जन सिंह वर्मा ने किया पलटवार

विजयवर्गीय की इस टिप्पणी पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तीखा हमला बोला। वर्मा ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बड़बोलेपन में अपनी हैसियत और औकात भूल जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और देश के लिए दिए गए बलिदानों का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय पर निशाना साधा।वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं जिसका नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में दर्ज है। आजादी के बाद भी इस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने विजयवर्गीय की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी इंदौर सर्कस देखने नहीं आ रहे हैं बल्कि तुम जैसे सर्कस के जंतुओं को रिंगमास्टर बनकर नचाने आ रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल को लेकर अब भी असमंजस

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितंबर को प्रस्तावित है लेकिन कार्यक्रम कहां होगा इसे लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग की थी लेकिन वहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिल सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here