फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही भारत में ऑनलाइन शॉपिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी सबसे बड़ी सेल में एक The Big Billion Days 2026 की तारीख बता दी है। साथ ही, सेल के लिए पेज भी लाइव कर दिया गया है। इसके मुताबिक यह महासेल आने वाली 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह साल का सबसे सही समय साबित होने वाला है।
स्मार्टफोन्स और प्रीमियम गैजेट्स पर बंपर छूट
हर साल की तरह इस बार भी बिग बिलियन डेज सेल में सबसे स्मार्टफोन्स और टेक गैजेट्स पर धमाल ऑफर्स मिलेंगे। Apple के iPhones, Samsung के प्रीमियम S-सीरीज व फोल्डेबल फोन्स, साथ ही OnePlus, Xiaomi और Realme के मिड-रेंज व बजट स्मार्टफोन्स पर अब तक के सबसे बड़े प्राइस कट देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, लैपटॉप, TWS इयरबड्स, स्मार्टवॉच और गेमिंग कंसोल पर भी भारी डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे महंगे गैजेट्स बजट में आ जाएंगे।
बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और अर्ली एक्सेस
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए पेज के अनुसार, इस सेल में चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत का तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान AXIS और ICICI के कार्ड पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, पुराने फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स को एक्सचेंज करने पर बंपर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट मेंबर्स और VIP मेंबर्स को हमेशा की तरह सेल का 24 घंटे पहले यानी 8 अक्टूबर को ‘Early Access’ दिया जाएगा।










































