भक्तों ने जल चढक़र मांगी मनोकामना
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर मैं स्थित शीतला माता मंदिर अति प्राचीन मंदिर है जहां विराजित माता शीतला वारासिवनी की ग्राम देवी भी कहीं जाती है। जिसके आशीर्वाद से ही नगर में हर कोई अपना शुभ कार्य करता है। जहां प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्र पर्व के प्रारंभ पर माता शीतला को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। यह सिलसिला प्रात: से दोपहर तक चल रहा है जिसमें सभी हिंदू धर्म लंबियों ने सुबह स्नान ध्यान कर तांबे के कलश में जल लेकर शीतला माता मंदिर पहुंच कर जल माता को अर्पण किया। जहां पर मंदिर समिति के द्वारा प्रवेश और निकासी दोनों द्वार खोलकर भीड़ पर काबू रखते हुए लोगों को प्रवेश दिया। भक्तो की भीड़ सुबह ५ से मंदिर में प्रारंभ हो गई जिसमें सभी लोगों ने माता शीतला सहित अन्य माता के ऊपर जल चढक़र अपनी मनोकामना मांगी । वहीं अन्य लोगों के द्वारा विधि विधान से माता शीतला का पूजा अर्चना की गई। विदित हो की हिंदू धर्म लंबियों में शारदेय नवरात्र पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमें ९ दिन मां भगवती के ९ स्वरूपों की आराधना की जाती है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया है। मंदिर में सुबह ५ बजे से माता शीतला को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। जिसके लिए मंदिर के दोनों द्वार खोलकर एक एक व्यक्ति को प्रवेश दिया जा रहा है,यह क्रम दोपहर तक चला जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने माता के सामने माथा टेक कर अपनी मनोकामना की। इस शारदेय नवरात्र पर्व का शुभारंभ रात्रि में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर मां भगवती की पूजा अर्चना व आरती करने के उपरांत किया जाएगा। यह काफ ी सिद्ध मंदिर है और अति प्राचीन है करीब ५०० वर्ष पुराना मंदिर बताया जाता है जो समय के अनुसार बदलाव करते हुए वर्तमान स्थिति में खड़ा है।









































