कलेक्टर दीपक आर्य ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष मे पंचायत सचिव,रोजगार सहायकों,बीएलओं की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
साथ ही सभी से कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी की गई गाईडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन करने निर्देशित किया।
इस दौरान श्री आर्य ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान मे तेज लाना है तथा 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीकाकरण कराया जाना चाहिये। तथा जो व्यक्ति चलने मे असमर्थ हो उन्हें पंचायत के सचिव,प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गांवों के उपस्वास्थ्य केन्द्रों मे बनाये जा रहे कोरोना टीकाकरण केन्द्र तक पहंुचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जिससे कि सभी का आसानी से टीकाकरण हो पाये।












































