नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे के भीतर रुपझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बम्हनी के जंगल से पकड़ा गया आरोपी

न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

बालाघाट। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में थाना रुपझर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की शिकायत मिलने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम बम्हनी के जंगल से पकड़ा। गिरफ्तारी कृपाल पिता धनलाल कुसरे 35वर्ष ग्राम बम्हनी चौकी बैठली निवासी है। उसे बैहर की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी बिठली क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता के परिजन मामले की शिकायत लेकर थाना रुपझर पहुंचे थे। उन्होंने गांव के ही कृपाल कुसरे द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना रुपझर में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 64(2)(f), 332(b), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(l), 5(n) एवं 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित की गईं पुलिस टीमें घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैहर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रुपझर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस की लगातार पतासाजी के दौरान 27 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कृपाल कुसरे ग्राम बम्हनी के जंगल में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृपाल कुसरे पिता धनलाल कुसरे 35 वर्ष ग्राम बम्हनी, चौकी बिठली, थाना रुपझर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना रुपझर पुलिस, चौकी प्रभारी उकवा एवं चौकी बिठली की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में विवेचना अधिकारी एवं चौकी प्रभारी उकवा निरीक्षक सुभाष दुबे, सहायक उपनिरीक्षक धनराज सिंह उइके, प्रधान आरक्षक देवेश तिवारी, तेजराम उइके, आरक्षक रोहित उइके, अंबुज मिश्रा, रुद्रनारायण, विजय पंद्रे तथा विशेष सहयोगी दस्ता के फिरोज धुर्वे, प्रवीण कवरे, नीलेश बाहे एवं अजीत का सराहनीय योगदान रहा।

अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी
बालाघाट पुलिस ने कहा है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और छात्र-छात्राओं को स्कू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here