प्राइवेट कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए जल्द ही EPFO 3.0 आने वाला है। अगर आपका भी PF कटता है, तो फरवरी 2027 में 10 ऐसे बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
EPFO 3.0 February 2027 Changes : प्राइवेट कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए EPFO में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैंं। यहां ऐसे 10 संभावित बड़े बदलावों को बताया गया है, जो फरवरी 2027 से लागू हो सकते और कर्मचािरयों के EPFO से जुड़े अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इन बदलावों को EPFO 3.0 नाम दिया है। इन बदलावों के तहत PF अकाउंट मैनेज करने से लेकर पैसा निकालने और रिटायरमेंट के बाद बचत का इस्तेमाल करने तक का तरीका बदल सकता है।
क्या है EPFO 3.0
EPFO से जुड़ी सेवाओं के लिए यह एक नया प्लेटफॉर्म है। इसका मकसद EPFO की सेवाओं को बैंकिंग की तरह आसान, तेज और डिजिटल बनाना है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन, माना जा रहा है कि फरवरी 2027 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा पिछले दिनों, 19 नवंबर, 2026 को हुई CBT की 240वीं बैठक में PF निकासी से जुड़े कुछ अहम बदलावों को मंजूरी दी गई है।
बैंकिंग की तरह काम करेगा PF अकाउंट
EPFO 3.0 के तहत संगठन का पूरा टेक्नोलॉजी सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) लागू करने की योजना है। इसका मतलब है कि PF खाताधारकों को अपने अकाउंट से जुड़ी सेवाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के जरिए अकाउंट मैनेजमेंट, क्लेम और दूसरी सेवाओं को आसान बनाने की तैयारी है।

Is There An Intersex Whale? This Finding Baffles Science
PF क्लेम का निपटारा होगा तेज
नए डिजिटल सिस्टम का एक बड़ा मकसद PF क्लेम के लिए कागजी कार्रवाई और मैनुअल प्रक्रिया कम करना है। जोखिम की जांच में सही पाए जाने वाले क्लेम ऑटोमैटिक प्रोसेस किए जा सकेंगे। सरकार की ओर से जारी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, EPFO का लक्ष्य ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय घटाकर 3 दिन से कम करना है।
UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
PF निकालने के लिए बार-बार ऑनलाइन क्लेम करने की जरूरत कम हो सकती है। EPFO UPI के जरिए PF की पात्र रकम निकालने की सुविधा पर काम कर रहा है। इसके लिए BHIM ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा को दिसंबर 2026 के आखिर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
UPI के अलावा ATM के जरिए PF की पात्र रकम निकालने की सुविधा भी EPFO 3.0 का हिस्सा हो सकती है। इसका फायदा उन लोगों को हो सकता है, जिन्हें अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ATM से पैसा निकालने की सुविधा किस तरह काम करेगी, क्या इसके लिए अलग कार्ड मिलेगा और निकासी की सीमा कितनी होगी, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
मोबाइल पर दिखेगा कितना पैसा निकाल सकते हैं
UPI आधारित सुविधा के साथ PF खाताधारकों को अपने अकाउंट की ज्यादा स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदस्य अलग-अलग तरीके से ये जान सकेंगे कि PF खाते में कुल कितना बैलेंस है। उसमें से कितनी रकम निकालने के लिए पात्र हैं। खाते में कितना मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। इससे सदस्यों को क्लेम करने से पहले ही यह समझने में मदद मिल सकती है कि वे कितनी रकम निकाल पाएंगे।
रिटायरमेंट पर किस्तों में मिलेगा PF
EPFO की 240वीं CBT बैठक में रिटायर होने वाले सदस्यों के लिए Systematic Withdrawal Plan (SWP) लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अभी रिटायरमेंट के बाद पात्र सदस्य अपना PF कॉर्पस एकमुश्त निकाल सकते हैं। नई सुविधा लागू होने पर उन्हें पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय नियमित किस्तों में लेने का विकल्प मिल सकता है।
10% मिनिमम बैलेंस रखना होगा
PF निकासी से जुड़ा एक बड़ा बदलाव मिनिमम बैलेंस की शर्त में किया गया है। 19 नवंबर की CBT बैठक में इसे 25% से घटाकर 10% करने को मंजूरी दी गई है। इसका मतलब है कि नए नियम लागू होने के बाद पात्र निकासी के मामले में सदस्य को अपने PF खाते में पहले के मुकाबले कम रकम रोककर रखनी होगी।
12 महीने का इंतजार नहीं
अभी तक नौकरी छोड़ने के बाद फाइनल PF सेटलमेंट के लिए 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि लागू थी। CBT ने इसे घटाकर सिर्फ 2 महीने करने को मंजूरी दी है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिल सकता है, जिन्होंने नौकरी छोड़ दी है और दोबारा ऐसी नौकरी में शामिल नहीं हुए हैं, जहां EPF लागू होता है। उदाहरण के लिए, किसी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी और उसके बाद वह दोबारा रोजगार में नहीं आया। नई व्यवस्था लागू होने पर वह 12 महीने के बजाय 2 महीने बाद फाइनल PF निकासी के लिए आवेदन कर सकेगा, बशर्ते अन्य पात्रता शर्तें पूरी हों।
खुद भी जमा कर सकेंगे पैसा
EPFO एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहा है, जिसमें सदस्य अपने UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के जरिए सीधे PF खाते में स्वैच्छिक योगदान कर सकेंगे। अभी सामान्य तौर पर PF में कर्मचारी और नियोक्ता के जरिए योगदान जमा होता है। प्रस्तावित व्यवस्था में सदस्य को अतिरिक्त रकम जमा करने के लिए हर बार कंपनी के पेरोल सिस्टम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसका फायदा ऐसे लोगों को हो सकता है, जो अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन जिनकी आमदनी पारंपरिक सैलरी सिस्टम से नहीं आती।
ग्राहक की टिप से भी बढ़ सकती है PF बचत
यह बदलाव खास तौर पर गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और फ्रीलांसर्स के लिए अहम हो सकता है। EPFO ने तीसरे पक्ष के जरिए छोटे-छोटे योगदान यानी माइक्रो-कॉन्ट्रिब्यूशन की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। उदाहरण के लिए, कोई डिलीवरी पार्टनर ग्राहक से टिप के तौर पर 50 या 100 रुपये प्राप्त करता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसी रकम को भी UAN से जुड़े PF खाते में जमा करने का रास्ता बनाया जा सकता है। यानी किसी व्यक्ति की PF बचत में उसके नियोक्ता के अलावा दूसरे स्रोतों से भी योगदान आ सकता है।
PF के पैसे के निवेश में भी होगा बदलाव
PF खाताधारकों के लिए निकासी और डिजिटल सुविधाओं के अलावा निवेश से जुड़ा एक अहम फैसला भी लिया गया है। CBT ने EPFO को नए सालाना फंड इनफ्लो यानी फ्रेश एक्रीशन का अधिकतम 3% पात्र अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में लगाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
लेटेस्ट न्यूज
गुजरात ATS को बड़ी सफलता, जैश से जुड़े संदिग्ध को पकड़ा, वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की थी साजिश, ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल बरामद
ब्रिटेन में नीलाम होगा ताजमहल का संगमरमर, कितने लाख से शुरू होगी बोली?
King: Siddharth Anand का ट्वीट देखकर कूद पड़े Shah Rukh Khan के फैंस, लिख दी ऐसी बात
नोएडा को मिले नए पुलिस कप्तान, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद शिफ्ट, UP में 28 IPS अफसरों के तबादले
मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाला 5G स्मार्टफोन हो गया सस्ता, 6500mAh की बैटरी से है लैस, बचेंगे हजारों रुपये
World Record: जयदेव उनादकट ने किया कमाल, T20 में 11वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ विवाद से लें प्रॉपर्टी ट्रांसफर का सबक, आप न करें ये 5 गलतियां!
Bigg Boss 20: प्रियंका जग्गा से हुई लव गिल की तुलना, माही विज ने कहा ‘तेरी शक्ल उसके जैसी…’

यतींद्र लवानियाauthor
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।और पढ़ें
End of Article
प्रमोटेड कंटेंट


Dive Into Hollywood Drama! Discover The Most Shocking Celebrity Breakups Now

Create AI Images And Videos For Free On Kapy.co

German Hearing Aids In Bālāghāt At 0% EMI

The Cost Of Hearing Aids In Bālāghāt Might Surprise You!

Spray This Tonight And Your Hair Fall Stops By Morning! Try Now!

Acer TravelLite – Power Meets Portability

1 दिसंबर से बदलने जा रहे हैं पैसों से जुड़े ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

अपनी पार्टनर के सामने आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके जानें!

नवंबर में FII ने बरसाए 1.22 लाख करोड़, SBI Securities ने बताया कहां आया कितना पैसा?

AI Made A 28-Year-Old Woman Rich. Find Out How
PF क्लेम का निपटारा होगा तेज
नए डिजिटल सिस्टम का एक बड़ा मकसद PF क्लेम के लिए कागजी कार्रवाई और मैनुअल प्रक्रिया कम करना है। जोखिम की जांच में सही पाए जाने वाले क्लेम ऑटोमैटिक प्रोसेस किए जा सकेंगे। सरकार की ओर से जारी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, EPFO का लक्ष्य ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए क्लेम सेटलमेंट में लगने वाला समय घटाकर 3 दिन से कम करना है।
UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा
PF निकालने के लिए बार-बार ऑनलाइन क्लेम करने की जरूरत कम हो सकती है। EPFO UPI के जरिए PF की पात्र रकम निकालने की सुविधा पर काम कर रहा है। इसके लिए BHIM ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा को दिसंबर 2026 के आखिर तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
UPI के अलावा ATM के जरिए PF की पात्र रकम निकालने की सुविधा भी EPFO 3.0 का हिस्सा हो सकती है। इसका फायदा उन लोगों को हो सकता है, जिन्हें अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है। हालांकि, ATM से पैसा निकालने की सुविधा किस तरह काम करेगी, क्या इसके लिए अलग कार्ड मिलेगा और निकासी की सीमा कितनी होगी, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
मोबाइल पर दिखेगा कितना पैसा निकाल सकते हैं
UPI आधारित सुविधा के साथ PF खाताधारकों को अपने अकाउंट की ज्यादा स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सदस्य अलग-अलग तरीके से ये जान सकेंगे कि PF खाते में कुल कितना बैलेंस है। उसमें से कितनी रकम निकालने के लिए पात्र हैं। खाते में कितना मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी है। इससे सदस्यों को क्लेम करने से पहले ही यह समझने में मदद मिल सकती है कि वे कितनी रकम निकाल पाएंगे।
रिटायरमेंट पर किस्तों में मिलेगा PF
EPFO की 240वीं CBT बैठक में रिटायर होने वाले सदस्यों के लिए Systematic Withdrawal Plan (SWP) लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अभी रिटायरमेंट के बाद पात्र सदस्य अपना PF कॉर्पस एकमुश्त निकाल सकते हैं। नई सुविधा लागू होने पर उन्हें पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय नियमित किस्तों में लेने का विकल्प मिल सकता है।
10% मिनिमम बैलेंस रखना होगा
PF निकासी से जुड़ा एक बड़ा बदलाव मिनिमम बैलेंस की शर्त में किया गया है। 19 नवंबर की CBT बैठक में इसे 25% से घटाकर 10% करने को मंजूरी दी गई है। इसका मतलब है कि नए नियम लागू होने के बाद पात्र निकासी के मामले में सदस्य को अपने PF खाते में पहले के मुकाबले कम रकम रोककर रखनी होगी।
12 महीने का इंतजार नहीं
अभी तक नौकरी छोड़ने के बाद फाइनल PF सेटलमेंट के लिए 12 महीने की प्रतीक्षा अवधि लागू थी। CBT ने इसे घटाकर सिर्फ 2 महीने करने को मंजूरी दी है। इसका फायदा उन कर्मचारियों को मिल सकता है, जिन्होंने नौकरी छोड़ दी है और दोबारा ऐसी नौकरी में शामिल नहीं हुए हैं, जहां EPF लागू होता है। उदाहरण के लिए, किसी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी और उसके बाद वह दोबारा रोजगार में नहीं आया। नई व्यवस्था लागू होने पर वह 12 महीने के बजाय 2 महीने बाद फाइनल PF निकासी के लिए आवेदन कर सकेगा, बशर्ते अन्य पात्रता शर्तें पूरी हों।
खुद भी जमा कर सकेंगे पैसा
EPFO एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहा है, जिसमें सदस्य अपने UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के जरिए सीधे PF खाते में स्वैच्छिक योगदान कर सकेंगे। अभी सामान्य तौर पर PF में कर्मचारी और नियोक्ता के जरिए योगदान जमा होता है। प्रस्तावित व्यवस्था में सदस्य को अतिरिक्त रकम जमा करने के लिए हर बार कंपनी के पेरोल सिस्टम पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसका फायदा ऐसे लोगों को हो सकता है, जो अपनी रिटायरमेंट बचत बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन जिनकी आमदनी पारंपरिक सैलरी सिस्टम से नहीं आती।
ग्राहक की टिप से भी बढ़ सकती है PF बचत
यह बदलाव खास तौर पर गिग वर्कर्स, डिलीवरी पार्टनर्स और फ्रीलांसर्स के लिए अहम हो सकता है। EPFO ने तीसरे पक्ष के जरिए छोटे-छोटे योगदान यानी माइक्रो-कॉन्ट्रिब्यूशन की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। उदाहरण के लिए, कोई डिलीवरी पार्टनर ग्राहक से टिप के तौर पर 50 या 100 रुपये प्राप्त करता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसी रकम को भी UAN से जुड़े PF खाते में जमा करने का रास्ता बनाया जा सकता है। यानी किसी व्यक्ति की PF बचत में उसके नियोक्ता के अलावा दूसरे स्रोतों से भी योगदान आ सकता है।
PF के पैसे के निवेश में भी होगा बदलाव
PF खाताधारकों के लिए निकासी और डिजिटल सुविधाओं के अलावा निवेश से जुड़ा एक अहम फैसला भी लिया गया है। CBT ने EPFO को नए सालाना फंड इनफ्लो यानी फ्रेश एक्रीशन का अधिकतम 3% पात्र अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) में लगाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

आखिर कहाँ खो गए ये चाइल्ड आर्टिस्ट? स्पॉट लाइट से दूर कैसी है इनकी लाइफ?

क्या इनका रोमांस वाकई इतना परफेक्ट था जैसा हमें लगता था?

ऋतिक और सुजैन के परफेक्ट रिश्ते के पीछे की सच्चाई कुछ और ही थी

इन 6 भारतीय महिलाओं की हर जगह इतनी चर्चा क्यों है?

खूबसूरती के साथ तेज दिमाग! इन 6 महिलाओं की बात ही अलग है

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उम्र को भी दे दी है मात

जब प्यार हार गया! बॉलीवुड की अधूरी लव स्टोरीज़ का सच

कभी थे बॉलीवुड के मासूम सितारे, आज कहां हैं ये 12 चाइल्ड स्टार्स?

7 भारतीय राजकुमारियाँ जिनके बारे में आपको जानना चाहिए
Subscribe to our daily Newsletter!Submit
Playing in picture-in-picture
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ विवाद से लें प्रॉपर्टी ट्रांसफर का सबक, आप न करें ये 5 गलतियां!
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बनी बात, जल्द लग सकती है मुहर, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेटफूटने लगा रियल एस्टेट का बुलबुला! करोड़ों के फ्लैट्स को नहीं मिल रहे खरीदार, क्या गिरेंगे दाम?OPS: क्या यूपी में बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना? अखिलेश यादव के वादे से कर्मचारियों और टैक्सपेयर्स पर क्या असर होगा?
Top Searches
- Runway बना अमृतसर-जामनगर हाईवे, सेना ने बीच सड़क उतारे 4 विमान
- 15 दिसंबर से पहले शीतकालीन सत्र बुलाएगी सरकार
Featured
- श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच अब NIA के हवाले
- संविधान दिवस पर पीएम मोदी का संदेश- आपातकाल से लेकर अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग का जिक्र
Top Trends
Top Picks
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम किया रद्द
- यूपी चुनाव 2027 के लिए आज पहला घोषणापत्र जारी करेंगे अखिलेश
Company
- About Us
- Contact Us
- Advertise with us
- Regulatory
- Terms & Conditions
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Complaint Redressal
- Editorial Guidelines
© 2026 Times Horizon Private Limited










































