विजय शाह के खिलाफ नहीं चलेगा मुकदमा, सरकार ने कोर्ट में दी जानकारी, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी टिप्पणी

0

Colonel Sofiya Qureshi: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर फिलहाल मुकदमा नहीं चलेगा। कैबिनेट की अनुशंसा पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस बात की जानकारी कोर्ट में दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर फिलहाल मुकदमा नहीं चलेगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कैबिनेट की अनुशंसा पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है। राज्य सरकार का जबाव मिलने के बाद अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट निर्णय सुनाएगा।

विवादित बयान दिया था

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। 11 मई 2025 को इंदौर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर उन्होंने बयान दिया था।

हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान

मंत्री विजय शाह के इस बयान पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर प्राथमिकी के निर्देश दिए थे। बाद में यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन हुआ। एसआइटी ने जांच करके सीलबंद रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी और विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द निर्णय लेने के लिए कहा था। अगस्त 2026 में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभियोजन स्वीकृति नहीं देने की अनुशंसा की थी। इसके बाद राज्यपाल ने कैबिनेट की अनुशंसा स्वीकार करते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here