Aishwarya Sharma Unfollows Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक की अटकलों के बीच नील भट्ट को अनफॉलो कर दिया है। उन्होंने अपने एकाउंट से नील भट्ट संग तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
Aishwarya Sharma Unfollows Neil Bhatt: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी बनकर ऐश्वर्या शर्मा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या शर्मा अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर खबर आई थी कि दोनों ने तलाक फाइल कर दिया है। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट लंबे वक्त से एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं अब तलाक की अटकलों के बीच नील भट्ट ने एक और बड़ा कदम उठाया है। ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ अपनी शादी और सगाई की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के तलाक की अटकलें लंबे वक्त से लग रही हैं। 2025 में होली के बाद से ही ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों लगातार दो करवाचौथ पर अलग रहे। वहीं तलाक की अटकलों के बीच अब ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। हालांकि नील भट्ट अभी भी ऐश्वर्या शर्मा को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता है। ऐश्वर्या शर्मा ने नील के साथ अपनी सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया से हटा दी हैं, जिसमें सगाई और शादी की फोटोज भी शामिल हैं।










































