3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,सगी मामी के साथ दुष्कर्म और उसका देहशोषण करने के आरोप !

0

एक 32 वर्षीय महिला का देहशोषण करने के आरोप में पिछले 4 माह से फरार इस महिला के भांजे अरशद सौदागर 24 साल ग्राम मानेगांव थाना बिरसा निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले 4 माह से फरार इस आरोपी पर 3000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। महिला पुलिस थाना की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अरशद सौदागर को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए ।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाजखंड थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भीमजोरी निवासी 32 वर्ष की महिला का पति तौफीक खान ठेकेदारी का काम करता है। जिसका भांजा अरशद सौदागर का तौफीक खान के घर आना-जाना करता था।

इस दौरान उसने अपनी मामी से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बदनामी के डर से मामी ने परिवार और किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी जिस कारण आरोपी का हौसला बढ़ गया और वह आए दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा।

लेकिन जब इस महिला ने अपने पति को इस पूरे मामले की जानकारी दी तो पति ने उल्टा महिला पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए घर से निकाल दिया महिला काफी दिन तक परेशान होते रहे पुलिस की मदद ली।

28 जुलाई 2021 को इस 32 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाना बालाघाट में रिपोर्ट की थी। जहां पर अरशद सौदागर पिता समीर सौदागर 24 साल मानेगांव थाना बिरसा और महिला के पति तोफिक खान पिता हमीद खान 42 साल वार्ड नंबर 20 ग्राम भीमजोरी थाना मलाजखंड निवासी के विरुद्ध धारा 376 376(2)एन 294 506 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से तौफीक खान और अरशद सौदागर फरार थे। इस मामले में उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा तोफिक खान की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है तथा अरशद सौदागर फरार था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने अरशद सौदागर पर 3000 रुपए इनाम घोषित किए थे। महिला पुलिस थाना के पुलिस कर्मचारियों द्वारा अरशद सौदागर की लगाता तलाश की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here