मानपुर से मोहगांव धपेरा मार्ग पुल की मांग !

0

लालबर्रा मुख्यालय से लगभग चार किमी दूर मानपुर से मोहगांव धपेरा पहुंच मार्ग पर ग्राम पंचायत बेलगांव से होकर गुजरी वैनगंगा बांयी तट ढूटी बड़ी नहर पर स्थित पुराना पुल जर्जर हो चुका था जिसेे तोड़कर नया पुल बनाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा विगत माह से की जा रही थी।

मानपुर से मोहगांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत ३ मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। इसी मार्ग पर बड़ी नहर पर छोटा पुल स्थित था जो अंग्रेजों के शासनकाल में बनाया गया था इस पुल की चौड़ाई मात्र ८-१० फीट थी जहां से होकर चौपहिया वाहनों के आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और पुल का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से जर्जर हो चुका था जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संंभावना बनी रहती थी।

उक्त समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण कंपनी व शासन-प्रशासन से जर्जर पुल को तोड़कर नवीन पुल का निर्माण करवाने लगातार मांग कर रहे थे।

जिस पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनांतर्गत बेलगांव में स्थित वैनगंगा बांयी तट ढूटी बड़ी नहर के जर्जर पुल को तोड़कर नवीन पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है किन्तु ग्रामीणों व राहगीरों के आवागमन के लिए लिए अस्थाई पुल का निर्माण नही किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here