कुएं में मिला किसान का शव

0

ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम नेतरा समीप खेत में एक कृषक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीण पुलिस ने मृतक पर कृषक फूलचंद उर्फ फोगल पिता को सोगुलाल लिल्हारे 51वर्ष की लाश बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को फूलचंद अपनी पत्नी और बेटे के साथ कृषि कार्य और सब्जी भाजी की देखरेख करने अपने खेत गए थे। शाम 5 बजे फूलचंद खेत में था और उसकी पत्नी और बेटा आतिश घर आ गए थे। शाम 6 बजे करीब फूलचंद के घर नहीं पहुंचने पर उसका बेटा आतिश अपने पिता फूलचंद को देखने के लिए खेत गया। आतिश ने कुए में झांक कर देखा अंदर उसे कुछ महसूस हुआ तब उसने कुए के अंदर उतर कर देखा तो कुए के अंदर उसके पिता फूलचंद की लाश थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here