दूषित पानी पीने से लोग हो रहे डायरिया के शिकार

0

 नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गत दिवस हुई अनवरत बारिश के कारण नदी, नाले, तालाब उफान पर थे साथ ही बारिश के कारण कुओं का पानी भी दुषित हो गया है। बारिश के साथ बदला मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है और मज्छरों के प्रकोप बढऩे के साथ ही अब दूषित पानी पीकर लोग बीमार (डायरिया के शिकार) हो रहे है। नगर मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। विदित हो कि मौसम परिवर्तन होने के साथ ही कुएं व हेंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है जिसका सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और शासन की नल-जल योजना का पानी भी ग्रामीणजनों को समय पर नही मिलने के कारण उन्हे मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है जिसके कारण भी लोग बीमार हो रहे है। मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढऩे के कारण अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है साथ ही डॉक्टरों के क्लीनिक में भी बुखार के अलावा डायरिया से पीडि़त मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे है। चर्चा में अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि गत दिवस क्षेत्र में दो दिनों तक हुई अनवरत बारिश के कारण कुओं व हेंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है एवं नल-जल योजना का पानी नही मिल रहा है ऐसी स्थिति में मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है एवं बीमार हो रहे है साथ ही यह भी बताया कि पहले पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बरसात के दिनों में कुओं में ब्लिचिंग पाउडर डाला जाता था पानी को साफ करने के लिए परन्तु अब नही डाला जा रहा है जिसके कारण कुएं का पानी दूषित हो चुका है एवं हेंडपंप भी खराब हो चुके है जिससे जिंक वाला पानी निकल रहा है और दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है नल-जल योजना का शुध्द पानी प्रदाय किया जाये।
दूषित पानी पीने से हो रहे बीमार – राजेन्द्र
बघोली निवासी राजेन्द्र टेंभरे ने बताया कि नल-जल योजना का पानी नही मिल रहा है ऐसी स्थिति में मजबूरन कुएं के पानी का सेवन करना पड़ रहा है जो बारिश की वजह से दूषित हो चुका है साथ ही हेंडपंप से भी आयरनयुक्त पानी निकल रहा है जो पीने योग्य नही है। श्री टेंभरे ने बताया कि शासन की लाखों रूपयों की नलजल योजना का पानी कुछ वार्डों में मिल रहा है एवं कुछ वार्डों में नही मिल रहा  है जिसके कारण लोग कुएं व हेंडपंप का पानी उपयोग कर रहे है एवं दूषित पानी पीने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है इसलिए प्रशासन से मांग है कि कुएं के पानी को शुध्द किया जाये या फिर नल-जल योजना का शुध्द पानी प्रदाय किया जाये।
नल-जल योजना का नही मिल रहा पानी – ओमप्रकाश
गारापुरी निवासी ओमप्रकाश पंद्रे ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से मेरी पत्नि का स्वास्थ्य खराब हो गया है जिससे लालबर्रा अस्पताल में भर्ती किया गया है और उपचार जारी है साथ ही यह भी बताया कि गत दिवस हुई बारिश के कारण गांव के कुएं का पानी दूषित हो चुका है एवं नल-जल योजना के तहत कनेक्शन तो कर दिया गया है परन्तु पानी नही मिल रहा है जिसके कारण दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है और पूर्व में कुएं के पानी को शुध्द करने के लिए दवा डाला गया था परन्तु पानी शुध्द नही हो पाया है एवंदूषित पानी पीने से लोगों को उल्टी-दस्त होने से शरीर कमजोर हो रहा है और शासन-प्रशासन को कुएं, हेंडपंप क े पानी को बरसात के दिनों में कैसे साफ करना है उस पर ध्यान देना चाहिए।
इनका कहना है।
मौसम बदलने एवं दूषित पानी पीने के कारण डायरिया मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ रहे है एवं रोजाना १० मरीज भर्ती हो रहे है जिनका उपचार किया जा रहा है साथ ही गंभीर स्थिति को देखते हुए कुछ मरीजों को जिला चिकित्सालय भी रिफर किया जा रहा है और उल्टी-दस्त के मरीजों से पूछने पर बताया जा रहा है कि दूषित पानी पीने से बीमार हुए है जिससे ऐसा लग रहा है कि गत दिवस बारिश होने से कुएं व हेंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है जिसे पीने से लोग बीमार हो रहे है इसलिए क्षेत्रीयजनों से अपील है कि बरसात के दिनों में पानी को गर्म करके ही पीये एवं अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। 
डॉ. महेंक मेश्राम
डॉक्टर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here